✍ अजय शाह पत्रकार

दो दरोगा और एक सिपाही रिश्वतखोरी के चक्कर में  हुए सस्पेंड

बुधवार को गगहा के दो दरोगा और गोरखनाथ थाने में तैनात एक सिपाही को निलंबित किया गया। इन पर रिश्वतखोरी और कार्य में लापरवाही का आरोप था।
रकम के बदले पैमाइश नहीं कराने वादा, वीडियो वायरल गगहा थाने में तैनात दरोगा रामनुज सिंह यादव और दिनेश कुमार यादव के बीच वसूली के लिए की जा रही बातचीत का वीडियो वायरल हो गया। पता चला कि हाटा बाजार निवासी धर्मेंद्र मद्धेशिया की जमीन की बिना पैमाइश कराए दीवार का निर्माण कराए जाने के मामले में दोनों दरोगाओं ने रकम ऐंठ कर काम कराए जाने वायदा किया था। वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने एसपी दक्षिणी को जांच करने का आदेश दिया था। शिकायत सही पाए जाने पर बुधवार को दोनों दरोगाओं को सस्पेंड कर प्रारंभिक जांच का आदेश दिया गया।
गोरखनाथ थाने में तैनात सिपाही राहुल कुमार सिंह पर पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर रकम मांगने का आरोप लगा। नियमानुसार पासपोर्ट का वेरिफिकेशन पुलिसकर्मी को घर जाकर करना होता है और फिर रिपोर्ट लगानी होती है। पर सिपाही ऐसा नहीं कर रहा था। आरोप है कि ठेकेदारी, पासपोर्ट, चरित्र प्रमाण पत्र का वेरिफिकेशन के लिए थाने पर तैनात सिपाही आवेदक को कॉल कर रकम की रुपयो की मांग कर रहा था। पैसे  न देने पर गलत रिपोर्ट लगाकर फार्म को रद्द करने की धमकी  दे रहा था।

Post a Comment

أحدث أقدم