सन्तोष शाह
भट्ठों व कबाड़ में बर्बाद होता सुनहरा बचपन
रुद्रपुर देवरिया- ईट -भट्टो व कबाड़ बीनने में मासूम बच्चों का सुनहरा भविष्य बर्बाद हो रहा है ।सरकार लाख सर्व शिक्षा अभियान,स्कूल चलो अभियान चलवाये पर जमीनी धरातल पर सच्चाई काफी कड़वी है ।आज भी कई क्षेत्रों के मासूम बच्चे व बच्चियां ईट भट्टो पर मजदूरी तो कई कबाड़ इकठ्ठा करते हुए इनका बचपन खत्म हो रहा है ।यहाँ पर इनका जीवन तो बर्बाद होता ही है साथ ही इनका रहन सहन भी बेकार हो जाता है ।सर्व शिक्षा अभियान की धमक क्या फाइलों में ही गूँजती है जमीनी धरातल पर तो यह कोसो दूर है ।खेलने कूदने की उम्र में यह काम करते बाल मजदूरी को भी बढ़ावा देते है सरकार द्वारा बनाये गए श्रम विभाग तो मानो इसमें चूप्पी साधे खड़ा रहता है ।क्या सरकार बस योजनायें ही बनाती है कभी धरातल पर उतर सच्चाई भी जानने की कोशिश कर सकती है ।




إرسال تعليق