राजन यादव अध्यक्ष,उपाध्यक्ष पवन विश्वकर्मा,निखिल गुप्ता महामंत्री,बने रामजी सहाय पी.जी.कॉलेज के
पूरे दिन प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ती रही,सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हुए थे
रुद्रपुर देवरिया -उपनगर स्थित रामजी सहाय पी.जी.कॉलेज में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव सम्पन्न हुआ ।इस दौरान कॉलेज परिसर में पूरे दिन गहमागहमी का माहौल रहा सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम किये गये थे ।अध्यक्ष,उपाध्यक्ष पद हेतु चार -चार प्रत्याशी व महामंत्री व तीन समेत कुल तेरह प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे ।
कॉलेज में सुबह 8बजे से दोपहर 2बजे तक चुनाव हुए उसके तुरन्त बाद मतगणना हुई शाम चार बजे चुनाव परिणाम घोषित हुआ ।मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ चन्द्रभान वर्मा ने बताया कि कुल 1631 वोट में 1375 वोट पड़े।जिसमे 1044 वोट वैध पड़े व 331 वोट अवैध हुए ।अध्यक्ष पद पर राजन यादव को 362 वोट व शुभम गुप्ता 291 वोट को राजन यादव 71 वोटो से विजयी रहे ।उपाध्यक्ष पद हेतु पवन विश्वकर्मा को 278 वोट व गोविंद को 278 वोट वोट बराबर मिलने पर टॉस द्वारा विजयी प्रत्याशी पवन विश्वकर्मा हुए महामंत्री पद हेतु निखिल गुप्ता को 627 वोट व मुलायम यादव को 278 वोट निखिल गुप्ता 349 वोट से विजयी हुए क्रीड़ा मंत्री हेतु रवि वर्मा को 638 वोट व समीर खान को 402 वोट रवि वर्मा 236 वोट से विजयी घोषित हुए ।इस अवसर पर मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ नरेन्द्र कुमार शर्मा व डॉ अजय कुमार पांडेय व कालेज प्राचार्य डॉ सन्तोष कुमार यादव रुद्रपुर कोतवाली प्रभारी प्रभातेश श्रीवास्तव व मदनपुर पुलिस,एकौना पुलिस,दल बल के साथ मौजूद रहे तथा पुलिस व्यवस्था मुस्तैद रही ।
सन्तोष शाह पत्रकार
إرسال تعليق