गाँधी व शास्त्री जयंती के अवसर पर नगर पंचायत रुद्रपुर ने सफाई की व हॉस्पिटल में फल वितरण किया
  रुद्रपुर देवरिया -महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर रुद्रपुर नगर पंचायत अध्यक्षा लालमती देवी ने टाउन एरिया आफिस पर महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया ।लालमती देवी ने कहा कि ने महात्मा गांधी के बताये गये रास्तो पर लोगो को चलना चाहिए ।सामुदायिक  हॉस्पिटल पहुँच नगर अध्यक्षा व चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेन्द्र शर्मा व टाउन स्टाफ ने पहुँच कर स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई किया ।मरीजो में फल बितरण किया । सफाई अभियान के तहत पूरे हॉस्पिटल परिसर व नगर में साफ सफाई की गई ।वीरेन्द्र शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रांसगिक है उनके बताये गये अहिंसा के रास्तो पर चलने से जीवन आनन्दमय होता है ।सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता मिशन को "स्वच्छ रूद्रपुर,सुन्दर रूद्रपुर" के अंतर्गत सभी वार्डो गलियों की सफाई दिन रात में हो रही है कूड़े कचरे के लिए जगह जगह पेटिया रखी गयी है जिससे नगर में सफाई व्यवस्था ऊत्तम बने ।अधिशाषी अधिकारी मुकेश कुमार चौधरी ने सभी लोगो को स्वच्छता की शपथ दिलायी व सफाई अभियान में सभी लोगो को भागीदार बनने को कहा ।इस अवसर पर सभासद सौरभ मिश्र,पंकज पांडेय,ऊत्तम पांडेय,जयरतन चौरसिया,अजय जायसवाल,लल्लन गुप्ता,सुनील श्रीवास्तव,विजय यादव,लिपिक रामविनोद शुक्ला,स्टाफ अयूब खान, अमित द्विवेदी, सुभाष यादव,आदि लोग मौजूद रहे ।
  सन्तोष शाह
 



Post a Comment

أحدث أقدم