छठ मैया की भक्ति में वीरेन्द्र शर्मा ने उठाया दउरा
आस्था व विश्वास के छठ महापर्व पर घाटो पर भीड़ लगी
रुद्रपुर देवरिया - लोक आस्था का पर्व छठ पूजा की तैयारी में लोग कई दिनों से तैयारी में लगे थे ।महिला व पुरुष दोनों अपने परिवार की सुख समृद्धि और मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए छठपर्व मनाते है ।मंगलवार को डूबते सूर्य भगवान को अर्ध्य देकर व बुधवार को उगते सूर्य भगवान को अर्ध्य देकर छठ महापर्व का समापन होगा ।रूद्रपुर नगर पंचायत अध्यक्षा लालमती देवी व चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेन्द्र शर्मा ने छठ मईया का दउरा उठा कर सेमरौना स्तिथ रीवर फ्रंट घाट तक गये इस दौरान घर के सभी लोग मौजूद रहे । पुरुष वर्ग ने भी छठमहापर्व में व्रती महिलाओं का साथ दिया ।नगर पंचायत ने साफ सफाई,बिजली,पानी के टैंकर,पेट्रोलिंग शौचालय आदि सुविधा से तो वही पुलिस प्रशासन ने वाच टावर,कड़ी सुरक्षा,कैमरे से निगरानी की ।
إرسال تعليق