भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली पद यात्रा
रुद्रपुर देवरिया - भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उपनगर में चौहट्टा वार्ड,गोला वार्ड,पश्चिमी तिवारी टोला,नशहरा वार्ड में कमल संदेश पदयात्रा निकाली। भाजपाइयों ने लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं व पार्टी की नीतियों के बारे में बताया। कहा कि सरकार जनहित में कार्य कर रही है। कमल संदेश पदयात्रा में घर घर जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के पम्पलेट बांटे। साथ ही जन चौपाल में सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।पदयात्रा के दौरान मण्डल अध्यक्ष कमलेश सिंह,जिलामंत्री विनोद गुप्ता,पूर्व नगर अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता,मोहन उपाध्याय, दिलीप जायसवाल,यात्रा प्रभारी अरबिंद शुक्ल,मथुरा पांडेय,युगल किशोर मौर्या,कपिलदेव गुप्ता, सुधीर निगम, प्रिंस मोदनवाल, त्रिभुवन वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे ।
إرسال تعليق