वरिष्ठ नागरिकों की बैठक सम्पन
रुद्रपुर देवरिया- रामलक्षन डी.के. अकादमी के प्रांगण में क्षेत्र के वर्तमान व्यवस्था में वरिष्ठ जनों की हालात पर एक औपचारिक बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता जय प्रकाश मल्ल ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ जनों ने सर्वसम्मति से यह कहा कि सरकार वरिष्ठ जनों को जो जो सुविधाएं देती है वह वरिष्ठ जनों को मालूम नहीं है। और जो सुविधाएं वह दे रही है क्या परिपूर्ण है कि सारी विषयों पर हम सबको बैठकर विचार करना चाहिए और एकजुटता के साथ शासन प्रशासन के समक्ष आवाज उठानी चाहिए जिससे कि गांव गांव में इसके लिए आगामी बैठक में एक रूपरेखा तैयार की जाएगी जिसमें सभी की उपस्थिति अनिवार्य है बैठक को पूर्व पीसीएस अधिकारी राजस्थान जय नारायण सिंह,डॉ जसवंत सिंह,सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी रामायण विश्वविजय मल्ल,गुलाबचंद,राजदेव, साहबान अली,राजेंद्र सिंह,मृत्युंजय विशारद व सुरेन्द्र यादव ने संबोधित किया। इस अवसर पर राजेंद्र नारायण सिंह,रामाश्रय यादव गौरीशंकर जायसवाल, रामबली यादव,लाल बहादुर,जय प्रकाश आदि उपस्थित रहे ।
बैठक का संचालन प्रेम कुमार मुफलिस ने किया।
प्रेम मुफ़लिस

إرسال تعليق