भाजपा ने निकाली तीसरे दिन पद यात्रा,लोगो की उमड़ी भीड़
देवरिया - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर निकाली जा रही पदयात्रा का नेतृत्व तीसरे दिन नगर पालिका अध्यक्षा अलका सिंह,नगर अध्यक्ष रमेश सिंह, जिला संयोजक सुबोध जायसवाल के नेतृत्व में निकला । राघव नगर से सुबह साढ़े सात बजे पदयात्रा प्रारंभ हुई, जो विभिन्न गली-मोहल्लों में गईं। नुक्कड़ सभाएं कर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।भाजपा ने जनता की समस्याएं भी सुनीं और उनको प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, उज्जवला योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, सामूहिक विवाह, अटल पेंशन योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर किसी पात्र को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिला है तो वह भाजपा कार्यालय आकर संपर्क करे। उसे हरहाल में लाभ दिलाया जाए ।इस पद यात्रा में वरिष्ठ व्यापारी नेता प्रेम अग्रवाल, दीपक वर्मा, सभासद आशुतोष, गोविंद आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे ।






إرسال تعليق