किसान मेले का शानदार आगाज, स्टालों पर उमड़ी भीड़

  • रुद्रपुर देवरिया - किसान मेला का मंगलवार को रुद्रपुर विकास खण्ड में शानदार आगाज हुआ। प्रदेश के राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। किसानों को एक ही छत के नीचे खेती की उन्नत तकनीक, उत्पादकता बढ़ाने के उपाय और बीज व सिंचाई जैसी समस्याओं के समाधान समेत अन्य सुविधाएं मुहैया कराई गईं। 

       
मेला का उद्घाटन करने के बाद राज्यमंत्री जयप्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन किसानों के लिए वरदान होते हैं, प्रदेश सरकार भी किसानों के लिए कई योजनाएं चला रही है जिसका लाभ भी किसानों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस मेले से किसानों को बहुत कुछ नया जानने और सीखने को मिलेगा। इसके बाद उन्होंने मेले में लगाए गए एक-एक स्टाल पर पहुंचकर हर एक चीज की जानकारी ली व लगाए गए आचार-मुरब्बे के स्टॉल का उद्घाटन भी किया। विकास खण्ड अधिकारी आलोक दत्त उपाध्याय ने कहा कि मेले का आयोजन किसानों के लिए तरक्की का माध्यम है ।सरकार किसानों के हित की सोच रखती है ।

मेले में आयोजित गोष्ठियों में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को कृषि से संबंधित जानकारियां दी। स्टालों पर किसानों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी, गोष्ठियों में विशेषज्ञों ने उन्नत खेती के गुर बताए ।कार्यक्रम का संचालन रणजीत कुमार ने किया ।

किसान मेले में प्रभारी एडीओ एजी धमेन्द्र कुमार पांडेय,बीज गोदाम प्रभारी अभिषेक कुमार पांडेय,जितेंद्र गुप्ता,राजीव गुप्ता, सँगमधर द्विवेदी, बृजेश चन्द त्रिपाठी, विवेक चन्द त्रिपाठी,दरगाही शर्मा,मोहन तिवारी आदि लोग व क्षेत्र के प्रधान व किसानो की मौजूदगी रही ।

सन्तोष शाह



Post a Comment

أحدث أقدم