प्रत्युष सिंह का आईआईटी बॉम्बे में शोध के लिए चयन
रुद्रपुर देवरिया - रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पिङरा निवासी प्रत्युष कुमार पुत्र राणा प्रताप सिंह का चयन आईआईटी बॉम्बे में मेकेनिकल इंजीनियरिंग में शोध (पीएचडी)के लिए हुआ है ।प्रत्युष शुरू से मेधावी छात्र रहा है प्रारम्भिक शिक्षा प्रत्युष बिहार स्कूल में उसके बाद नवोदय में चयन होकर इंटरमीडिएट तक एलपीयू से बीटेक करने के बाद वर्तमान में हैदराबाद यूनिवर्सिटी से एमटेक कर रहा है । प्रत्युष के पिता राणा प्रताप सिंह प्रत्यूष बिहार के नाम से रुद्रपुर रामचक रोड पर सफल स्कूल चलाते है जिसमे हर वर्ष छात्र व छात्रायें नवोदय व सैनिक स्कूलों में स्थान पाते है । प्रत्युष के चयन पर चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेन्द्र शर्मा,शब्बीर अहमद, कपिलदेव विश्वकर्मा, रामभगत शर्मा, दिलीप शेरा,राजेन्द्र जायसवाल, संगीताचार्य नित्यानन्द ,शैलेंद्र तिवारी,विश्वविजय मल्ल आदि लोगो प्रत्युष के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
राजाराम पत्रकार



إرسال تعليق