राजेन्द्र कश्यप मास्टर जी
मदनपुर क्षेत्र में डायरिया के कहर से दो बच्चों की मौत
बरांव रुद्रपुर - मदनपुर के बनकट गांव में डायरिया ने दर्जनों लोगों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है इस बीमारी से दो बच्चों की मौत हो गयी ।बच्चो की मौत से आक्रोशित गांव वालों ने मदनपुर थाने का घेराव किया जिससे स्वास्थ्य विभाग की नीद टूटी व गांवो में जाकर लोगो को दवा वितरित किया ।
बनकट गांव के राजन राजभर के पुत्र सुजीत (12) को डायरिया ने चार दिन पहले अपनी गिरफ्त में लिया जिसका ईलाज परिजन देवरिया में करा रहे थे पर डॉक्टर सुजीत को बचा नही सके ।शनिवार की रात को इन्ही के परिवार में फूलमति,ज्योति और आरती भी डायरियां की चपेट में आ गये ।एम्बुलेंस सुविधा न मिलने पर लोग प्राइवेट गाड़ी से रूद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचे जहा ज्योति ने दम तोड़ दिया इतना सुनते ही गांव में कोहराम मच गया ।गुस्साये लोगो ने शव को मदनपुर थाने पर रख रास्ता जाम किया व धरना दिया ।दो मौतों से प्रशासन हरकत में आया व गांवो में दवाओं का वितरण किया गया ।मौके पर थानाध्यक्ष भीष्मपाल सिंह ने लोगो को समझा बुझा कर धरना समाप्त करवाया व दो मरीजो का स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर करवाया
।
إرسال تعليق