बच्चो में वितरित किया गया जूता मोजा,बच्चे प्रफुलित हुए 

रुद्रपुर देवरिया - सरकार निरन्तर प्रयास कर रही है शिक्षा से कोई बच्चा वंचित न रह पाये इसके लिए पढ़ाई के साथ बच्चो में मिड डे मील,बैग,स्कूल ड्रेस आदि चीजे निशुल्क वितरण कर रही है इसी क्रम में शुक्रवार को रुद्रपुर क्षेत्र के ग्राम भभौली स्थित स्कूल प्राथमिक विघालय में बच्चो में जूता मोजा वितरण किया गया जूते मोजे पाकर बच्चों में प्रसन्न हो गये ।इस दौरान प्रधानाध्यापिका विनीता त्रिपाठी ने कहा कि सरकार बच्चो को शिक्षित करने के हर तरह से तप्पर है जूता मोजा पहन कर स्कूल आने से बच्चो को आने जाने को कोई असुविधा नही होगी व अन्य बच्चों की तरह वह भी प्रतिभाशाली छात्र बनेंगे ।इस दौरान सहायक अध्यापक सन्दीप कुमार निगम,असविन्द,रामप्रताप यादव आदि लोग उपस्थित रहे ।



Post a Comment

Previous Post Next Post