भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ता मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं का सम्मान बढाया
भाजपा कार्यकर्ताओ ने जोशोखरोश के साथ किया स्वागत
रुद्रपुर देवरिया - भारतीय जनता पार्टी के देवरिया जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया व नई ऊर्जा का संचार किया ।
रुद्रपुर पकड़ी मण्डल, देहात मण्डल के सभी पदाधिकारी व सदस्यगण अपने नए भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह का स्वागत रुद्रपुर पश्चिमी बाईपास स्तिथ मैरेज हाल में कार्यकर्ता मिलन समारोह बुधवार को आयोजित हुआ जिसमें भाजपा के सभी संगठनों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया व पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष का फुल माला पहना कर स्वागत किया ।जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रुद्रपुर में उनका स्वागत समारोह व कार्यकर्ता मिलन समारोह रखा गया था । जिलाध्यक्ष ने एक एक कार्यकर्ता से मिलकर उनका परिचय लिया जिससे कार्यकर्ता काफी गदगद दिखे ।अन्तर्यामी सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री योगी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की कुशल राजनीति से समाज मे बड़े स्तर का बदलाव हो रहा है सड़के,रोजगार,स्वच्छता,आवास,शिक्षा आदि में हर लोगो व क्षेत्र का विकास हो रहा है आयुष्मान योजना,शौचालय आदि योजनाएं सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि है ।कार्यक्रम की अध्यक्षता मदनमोहन गुप्ता व सफल संचालन सुनील गुप्ता ने किया। इस अवसर पर रूद्रपुर पकड़ी मण्डल अध्यक्ष कमलेश सिंह,देहात मण्डल अध्यक्ष रामजतन पुजारी, सँगमधर द्विवेदी,दिनेश त्रिपाठी, रमाशंकर निषाद,कौशल किशोर सिंह,कृष्णा नन्द रॉय,रामसन्तोष शुक्ल, सदानन्द सिंह, महेश मणि, जयबहादुर गौतम,त्रिभुवन वर्मा,युगल किशोर मौर्य, रतन शुक्ल,रामसुधारे पासवान,विनोद तिवारी, अजय उपाध्याय,रत्नेश त्रिपाठी, रमेश गुप्ता,घनश्याम निगम,राजाराम गुप्त,सौरभ गुप्ता,प्रशान्त जी,के पी सिंह, जयप्रकाश सिंह जगदीश जायसवाल,दिलीप जायसवाल,रतन गुप्त,अरविंद शुक्ल, परशुराम गुप्त ,बलवंत वर्मा आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सन्तोष शाह


إرسال تعليق