स्वामी विवेकानन्द जयंती पर शनिवार को विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं संगोष्ठी हुई तो कही रैली निकाली गई।

           प.श्री कृष्ण उपाध्याय महिला महाविद्यालय में स्वामी विवेकानन्द जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रबन्धक मोहन उपाध्याय ने विवेकानन्द के चित्र पर पुष्पा अर्पण कर किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मोहन उपाध्याय ने कहा कि विवेकानन्द ने विश्व बन्धुत्व का भाव शब्दों में नहीं बल्कि कर्म के द्वारा अभिव्यक्त किया है।

शिकागो में 'बहनों एवं भाइयों का सम्बोधन उन्हें विश्व का आत्मीय बना दिया।

 डॉ अमित सिंह,के.बी श्रीवास्तव व तुषार कांत पाठक ने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वामी के विचार मौजूदा समय में भी प्रासंगिक हैं। इस समय के युवा स्वामी के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने व्यक्तित्व का निर्माण करें और देश के लिए अपनी सेवा दें। उनके जीवन और संघर्षो से प्ररेणा लेनी चाहिए। किसी की उच्चता के पीछे के इतिहास का ज्ञान होना आवश्यक है। इस अवसर पर दीपक विश्वकर्मा,धनवंत यादव, पवन श्रीवास्तव,अभय चौधरी,रतन चौरसिया, प्रतिभा द्विवेदी, विमला देवी, प्रीति सिंह, प्रियंका सिंह व महाविद्यालय के समस्त छात्राये मौजूद रहे। 

सन्तोष शाह mo.8181811817





Post a Comment

أحدث أقدم