होरी खेले रघुबीरा अवध में...होली के त्यौहार में रंगों की बहार
रुद्रपुर देवरिया  पत्रकार सन्तोष शाह mo.8181811817
-आसमान पर उमड़ते घुमड़ते बादल,रिमझिम फुहारों और ठंडी हवाओं से बेपरवाह तमाम क्षेत्रों में मंगलवार को जमकर होली खेली गयी और रंग गुलाल की मस्ती ने कोरोना वायरस के डर को ठिठोली में उड़ा दिया।
रुद्रपुर क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया गया। लोग रंग,अबीर व गुलाल उड़ाते तथा फाग गाते पूरे दिन उमंग में रहे। रंगभरी होली के साथ ही पकवानों का लोगों ने आनन्द उठाया। एक दूसरे को गले लगाकर लोगों ने बधाई दी। कई जगहों पर देर रात तक होली का कार्यक्रम चला। पुलिस तथा प्रशासन के लोग भी पूरे दिन चौकसी में लगे रहे। छोटी-मोटी झड़पों के अलावा होली के दिन कोई अप्रिय घटना नही हुई।लोग टोलियां बनाकर नगर सहित क्षेत्र में होली तथा जोगीरा सारा गाते रहे। घर-घर पकवान बने। लोग एक दूसरे को खिला कर बधाई दी और आशीर्वाद लिया।बधाइयों का क्रम मोबाइल के जरिए भी खूब चला।क्षेत्र के रामलक्षन,मदनपुर,खुरमा कन्हौली,छपौली,उसरा बाजार,बैरिया चौराहा,फतेहपुर, पकड़ी बाजार, पचलड़ी चौराहा,सुदामा चौराहा, झिरूआ चौराहा बरांव, एकौना सहित पूरे क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से लोगों ने होली मनाई। किसी अनहोनी की शंका तथा उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पूरे दिन पुलिस तथा प्रशासन के लोग दौड़ लगाते रहे। रंगभरी होली में लोग अबीर, गुलाल के साथ ही गातों बहार में व्यस्त तथा मस्त दिखे। नगर में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र शर्मा,जितेन्द्र गुप्ता,रामविनोद शुक्ला,मदन उपाध्याय, पुरुषोत्तम तिवारी, उमेश यादव मास्टर, प्रदीप पांडेय, राजाराम पत्रकार, अंकित प्रताप तिवारी भारत सरकार रसद मंत्रालय सिमिति सदस्य, मनोज भाटिया,नरेंद्र मद्देशिया,भरत चौरसिया, समेत बड़ी संख्या में लोग रंगोत्सव में शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post