सन्तोष शाह
रुद्रपुर में योग की अलख जगा रहे नर्वदेश्वर पांडेय
                 रुद्रपुर देवरिया- योग से शांति साथ ही साथ कई तरह की बीमारियों में योग एक कारगर दवा धीरे धीरे हर लोगो के हर घरो में महत्वपूर्ण दिनचर्या में शुमार हो चुका है सरकार भी इसके लाभ को देखते हुए 21जून को भारत के साथ ही विश्व योग दिवस तिथि घोषित कर दिया है । योग से मन,शरीर की एकता,कार्य,संयम,कई तरह के असाध्य रोगों में,आदि में योग काफी लाभकारी सिध्द हो रहा है ।रूद्रपुर नगर में इसी सबको ध्यान रखते हुए दूधेश्वर नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में प.नर्वदेश्वर पांडेय द्वारा प्रतिदिन प्रात निशुल्क योग शिविर में दर्जनों की संख्या में पुरूष व बच्चे उपस्थित होकर योगाभ्यास करते है ।इन्होंने योग  प्रशिक्षण पंतजलि योगपीठ हरिद्वार से प्राप्त किया है जिसमे इनकी योग की विभिन्न आसनों से प्रभावित होकर इनको हरिद्वार योगपीठ में बाबा रामदेव के उपस्थिति में पुरस्कारो से सम्मानित किया गया ।कपालभाती, अनुलोम विलोम,उज्जायी,भ्रामरी, सूर्यनमस्कार बाह्ययप्राणायाम आदि आसनों को लोगो को सरल एवं सहज रूप से प्रस्तुत कर योगाभ्यास कराते है ।
इनके कार्यो से प्रभावित होकर देवरिया में योग  शिविर में का आयोजन कर इनको प्रशिक्षक के रूप में चुना गया।यहाँ पर इनका शिविर पन्द्रह दिनों तक चला
21जून 2017  को योग दिवस पर इन्होंने सैकड़ो लोगो को एक साथ लोगों को योगाभ्यास कराया ।  । पाण्डेय जी का कहना है योग से शरीर की एकता,एकाग्रता, कार्य,संयम,मन,
सदभाव,स्वास्थ्य आदि के लिए योग काफी लाभदायक है ।




Post a Comment

Previous Post Next Post