नागरिकों ने किया बिजली विभाग के खिलाफ आमरण अनशन
रुद्रपुर देवरिया - रविवार को रुद्रपुर की आक्रोशित जनता ने जले हुए ट्रांसफार्मर को चार दिन बीतने के बाद भी नही बदलने से नाराज लोगो ने बिजली विभाग के खिलाफ नारे लगाये ।
कांग्रेस के रुद्रपुर अध्यक्ष रविप्रताप गुप्ता व योगेंद्र नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने जमुनी चौराहा पर आमरण अनशन किया नारेबाजी की आमरण अनशन पर बैठे लोगों का कहना है कि विभागीय लोग कोई ठोस जबाब नही दे रहे ।उपजिलाधिकारी सूर्यनभान गिरी व नगर जेई मनीष प्रजापति ने फोन वार्ता पर बताया कि रविवार को रात तक ट्रांसफार्मर आ जायेगा सम्भवतः सोमवार शाम तक विघुत आपूर्ति नगर में हो जायेगी ।इस अवसर मनीष भाटिया,कमल अग्रवाल, नवीन गुप्ता, अभिषेक सोनकर,अभिषेक गौड़ आदि लोग उपस्थित रहे ।
सन्तोष शाह



Post a Comment