राष्ट्रीय युवा कसौधन वैश्य महासभा की  भारत नेपाल कसौधन जागरण यात्रा 21 को रुद्रपुर में  
रुद्रपुर देवरिया - राष्ट्रीय युवा कसौधन वैश्य महासभा की भारत नेपाल कसौधन जागरण यात्रा 21 अगस्त से अयोध्या धाम से शुरुआत करते हुए नेपाल में भव्य विशाल सम्मेलन करते हुए जागरण यात्रा 26 अगस्त को फिर अयोध्या धाम पहुँचेगी कसौधन जागरण यात्रा रास्ते मे जगह जगह पड़ने वालो जिलो व कस्बो में सम्मेलन करते हुए सबको एकत्रित करेगा ।रुद्रपुर में  21अगस्त शाम को जागरण यात्रा विक्रम ज्योत, हरैया, बस्ती, खलीलाबाद, भीटी रावत, सहजनवां,गोरखपुर,पिपराइच, अहरौली, रामबुझिया,सुकरौली पर सम्मेलन करते हुए पहुँचेगी । जहाँ कसौधन समाज द्वारा भव्य तैयारी चल रही ।युवा महासभा के संरक्षक उमाशंकर कसौधन"बाबा नन्हे दास" और सहयोगियों के मार्गदर्शन में यह जागरण यात्रा चल रही है ।जागरण यात्रा के संयोजक महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री वैश्य पीताम्बर कसौधन ने यात्रा को सफल बनाने के जिम्मेदारी ली है ।अयोध्या धाम में 21अगस्त प्रातः सरयू तीरे नया घाट पर संजू कसौधन(विधायक)टांडा,महन्थ रामकुमार दास अयोध्या, वेदप्रकाश गुप्ता(विधायक)अयोध्या, राजेन्द्र कसौधन(अध्यक्ष)न.पा.परि. हरैया,जगदीश प्रसाद कसौधन (अध्यक्ष)न.पा.परि.टिकैत नगर,विजय गुप्त पूर्व अध्यक्ष फ़ैजाबाद,पवन कसौधन प्रदेश अध्यक्ष आदि लोग पूजन अर्चन कर यात्रा को हरी झंडी दिखायेगें ।रुद्रपुर आदर्श चौराहा स्थित शर्मा मैरज हाल में होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अशोक कसौधन,जितेंद्र कसौधन,सुनील कुमार कसौधन,विनोद कसौधन, तारकनाथ कसौधन,शिवशंकर कसौधन,राजेश कसौधन, रतन लाल कसौधन,रमेश कसौधन,राजेन्द्र कसौधन,उमाशंकर कसौधन,मनोज कसौधन,कमलेश कसौधन,ब्रिजराज कसौधन,मैंनेजर कसौधन,लक्ष्मीकांत कसौधन, अर्जुन कसौधन,सुरेश कसौधन, वीरेन्द्र कसौधन,ईश्वर कसौधन, सुखमंगल कसौधन,मोहन,संजय कसौधन,राजाराम कसौधन आदि लोग कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगे है ।

                 महर्षि कश्यप की जय 
                                    जय कसौधन समाज


सन्तोष शाह   






Post a Comment

Previous Post Next Post