चाचा नेहरू की जयन्ती धूमधाम से मनाई गई 

रूद्रपुर देवरिया - भारत के पहले प्रधानमंत्री प.जवाहर लाल नेहरू की जयंती रुद्रपुर में धूमधाम से मनाई गई ।रुद्रपुर कांग्रेस पार्टी ने   भारत के पहले प्रधानमंत्री की जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया व उनके महान कार्यो, उपलब्धियो पर चर्चा की ।स्व. नेहरू के चित्र पर माल्यर्पण व पुष्पाञ्जलि देकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।रुद्रपुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक पोद्दार ने बोलते हुए कहा कि 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्मे नेहरू जी को बच्चो से खासा लगाव था और बच्चे उन्हें प्यार से "चाचा नेहरू" कहकर पुकारते थे ।रुद्रपुर कांग्रेस अध्यक्ष रवि प्रताप गुप्त ने नेहरू जी की व्यक्तित्व,महान कार्य,विकास की नई सोच पर प्रकाश डाला ।इस अवसर पर विक्कन गिरी, सौरभ मिश्रा, असलम सिद्दीकी, रविकांत त्रिपाठी,रामनगीना त्रिपाठी,बृजराज त्रिपाठी, अशोक वर्मा, प्रदीप त्रिपाठी, महेंद्र गुप्ता, मुकेश विश्वकर्मा, प्रदीप निगम आदि उपस्थित रहे ।

सन्तोष शाह 
     



Post a Comment

Previous Post Next Post