संतोष साह
 कुशीनगर - में अबैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे पुलिस अधीक्षक कुशीनगर यमुना प्रसाद के अभियान में देर रात्रि सेवरही पुलिस को कामयाबी हाथ आयी है।
बीती देर रात्रि मुखबीर के सुचना पर थानाध्यक्ष सेवरही श्री प्रकाश के मार्ग दर्शन में कस्बा सेवरही चौकी प्रभारी को एक माल वाहक वाहन में ब्रेकरी में छुपा कर ले जाये जा रहे 80 पेटी रंगीन देशी शराब को बरामद कर अभियान में उपस्थिति दर्ज करायी है।
 खबर की पुष्टि के लिये चौकी प्रभारी सेवरही प्रबेश सिंह से  जरिये दूरभाष सम्पर्क  किया गया, तो उन्होंने शराब की बरामदगी की अदद तो नही बता पाये,लेकिन पुष्टि की, लेकिन सूत्रों को माने तो अस्सी पेटी देशी शराब, और एक की गिरफ्तारी हुयी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post