स्वतंत्रता दिवस पर अम्मा ग्राम में पौधरोपण व उसके संरक्षण का लिया संकल्प 

 रुद्रपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत अम्मा उर्फ अमवां विकास खण्ड रुद्रपुर जनपद देवरिया प्राथमिक विद्यालय कुकुरिहां  मे 15 अगस्त को झण्डा फहराया गया  उक्त मौके पर विद्यालय परिसर मे पौधरोपण भी किया गया । अम्मा के ग्राम प्रधान अनिल कुमार सिंह ने पौधरोपण की शुरुआत की व सबको संकल्प दिलाया कि पौधों का संरक्षण भी करेंगे उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे मानव जीवन मे बहुत उपयोगी है इनके बिना जीवन असम्भव है पेड़ अपने जीवन मे मनुष्यों को वायु,फल, लकड़ी आदि बहुत कुछ देते है ।  स्कूल के अध्यापक दीनानाथ चतुर्वेदी,अनुरुद्ध प्रताप सिंह, शिक्षामित्र राजनाथ राय संजय चौरसिया,रामवेलास सोनकर, जितेन्द्र राजभर एवं सभी ग्रामवासी उक्त अवसर पर मौजूद रहे 
                          
                 सन्तोष शाह



Post a Comment

Previous Post Next Post