सोने की चैन छीनकर भागे पल्सर सवार

रामलक्षन:-  रुद्रपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामलक्षन पुलिस चौकी अन्तर्गत रामनगर चौराहे के एक सिचाई विभाग से रिटायर व्यक्ति से उसके दरवाजे पर से ही उसके गले से सोने की चैन छीनकर दो युवक पल्सर से फरार हो गये।

मिली जानकारी के अनुसार रामनगर गांव निवासी लालसा प्रसाद पुत्र सरजू प्रसाद (65बर्ष) सिचांई विभाग से रिटायर है।और रामनगर चौराहे पर मकान बनवा कर रहते है।उनका लड़का राधेश्याम वही पे सहज जन सेवा केन्द्र चलाते है। समय लगभग तीन बचे अपने दरवाजे पर बैठ कर अखबार पड रहे थे तभी काली पल्सर सवार दो युवक आये ।एक युवक वाईक पर ही था और दुसरा युवक उनके पास जाकर बेड बनाने की बात करने लगा तो लालसा बोले यहा बेड नही बनता है तभी उनके गले से सोने की चैन छीन कर कन्हौली की तरफ फरार हो गये।चैन छीनाझपटी मे चैन का कुछ हिस्सा लालसा के हाथ मे रह गया। यह घटना पुलिस चौकी से महज तीन सौ मीटर दुरी की है। इससे अन्दाजा लगाया जा सकता है कि चोर अपने को कितना सुरक्षित महसुस कर रहे है

 प्रेम कुमार मुफ़लिस


Post a Comment

Previous Post Next Post