भाजपा नेता को मातृशोक, श्रधांजलि
रुद्रपुर, देवरिया। भाजपा नेता पूर्व सभासद मोहन उपाध्याय की मां लीलावती देवी 88 वर्ष पत्नी स्व. पंडित श्रीकृष्ण उपाध्याय का रविवार की सुबह उनके पैतृक निवास शिवाला वार्ड रुद्रपुर में निधन हो गया। अन्तिम संस्कार बरहज के गौरा घाट पर हुआ। मोहन उपाध्याय के छोटे भाई सोहन ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर भाजपा पकड़ी/रुद्रपुर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने शोक सभा कर श्रधांजलि अर्पित किया। श्रधांजलि देने वालो में उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन, मत्स्य, राज्यसम्पत्ति व नगरभूमि विकास मंत्री जयप्रकाश निषाद, मण्डल अध्यक्ष कमलेश सिंह, देवेन्द्र सिंह, रामजतन पुजारी, ब्लाक प्रमुख जटाशंकर द्विवेदी, पूर्व चेयरमैन डा. रामभरोसा त्रिपाठी, संगमधर द्विवेदी, जितेन्द्र गुप्ता, मदनमोहन गुप्ता, अरविंद शुक्ल, रमेश सिंह, पूर्व चेयरमैन फौजदार शर्मा व कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष रविप्रताप गुप्ता ने शोक व्यक्त किया।
सन्तोष शाह 



Post a Comment

Previous Post Next Post