फर्राटा दौड़ में पियूष और सुमित्रा ने मारी बाजी
गनियारी में शुरू हुआ ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
तहसीलदार ने दी मार्च पास्ट को सलामी
रूद्रपुर, देवरिया। श्री आनंत आदर्श गनियारी इंटर कॉलेज के मैदान पर शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिता की शुरुआत तहसीलदार रामाश्रय ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन और खेल ध्वज फहरा कर किया। इस दौरान उन्होंने स्काउट गाइड और परिषदीय बच्चे के परेड को सलामी दी।
जूनियर वर्ग के बालक के सौ मीटर की दौड़ में रुद्रपुर के पियूष कुमार पहले और देवकली जयराम के अमित दूसरे पर रहे। बालिका वर्ग के सौ मीटर की दौड़ में रामचक की सुमित्रा पहले और नकईल की अनीता यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर के प्राथमिक वर्ग के बालिकाओं की दौड़ में बिशुनपुर बगही की अमीना ने प्रथम और रामचक की सुमित्रा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 100 मीटर के बालक वर्ग की दौड़ में रुद्रपुर के कन्हैया पहले और संदीप साहनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रिंस कुमार तिघरा खैरवा, कृष्णा मौर्या रुद्रपुर, इमरान शेख बौरडीह, पिंटू यादव नकईल, रोहित कुमार कोरबा और सूरज पांडेय रुद्रपुर ने शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग के बालिका वर्ग की लंबी कूद में बौरडीह की राजिया ने पहला और मोनिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। वही बालक वर्ग में पियूष कुमार पहले और रोशन कुमार सिंह श्रीनगर कोल्हुआ ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी बालक वर्ग प्राइमरी में नकइल न्याय पंचायत ने पहला और जमीरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर बीईओ गोपाल शरण मिश्र, प्रधानाचार्य शिवानंद नायक, हरीवल्लभ सिंह बसंत कुमार मिश्र, जवाहर सिंह अरुण कुमार सिंह, गिरीश चंद दुबे, सत्य प्रकाश सिंह, लालकृष्ण सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, सुधाकर गुप्त, दिनेश सिंह राकेश कुमार, बृजेश राव, शिवानंद तिवारी, नर्वदेश्वर मणि, अंजनी सिंह, सामंत सिंह, मणिन्द्र नारायण सिंह, प्रियंका सिंह, समीरुल बेगम, रुकसाना खातून आदि मौजूद रहे। खेल के दौरान निर्णायक मंडल की भूमिका में विनय यादव, मनोज भाटिया, धर्मेंद्र सिंह, इंद्रजीत सोनकर, धर्मपाल उपाध्याय, विजय तिवारी, रंभा देवी, नर्वदेश्वर व दुर्गेश्वर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
सन्तोष शाह





Post a Comment